News

छानबे के भतडा गांव मे ₹9.36 करोड की लागत से बनने वाले आयुष अस्पताल के निर्माण का हुआ भूमिपूजन

मीरजापुर। जिले के छानबे विधानसभा एवं विकास खंड अंतर्गत भतड़ा गांव में रविवार, 1 नवंबर 2026 को 30 बेड के एकीकृत आयुष अस्पताल के निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह अस्पताल 9 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति मंजू रानी सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह ऊर्फ विनीत सिंह और छानबे विधायक रिंकी कोल की मौजूदगी मे आचार्य विनय दुबे महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न कराई।

मीरजापुर सोनभद्र के एमएलसी श्याम नारायण सिंह ऊर्फ विनीत सिंह ने अस्पताल की स्थापना का श्रेय उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु को दिया। कहाकि अस्पताल बनने के बाद आसपास के ग्रामीणों को आयुर्वेद और आयुष चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल ने कहाकि क्षेत्र के लोग लंबे समय से आयुर्वेदिक अस्पताल की मांग कर रहे थे। लोगों को उम्मीद है कि निर्माण जल्द पूरा होगा और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में कल्पराज सिंह, महेंद्र गिरी, कमलेश चंद्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सिंह और परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता सहित क्षेत्रीय जन शामिल हुए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!