मीरजापुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर बजाज स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता शपथ, भाषण प्रतियोगिता एवं रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह संपूर्ण कार्यक्रम लेफ्टिनेंट संदीप कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे, सद्भावना एवं देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर कैडेट्स ने यह संदेश दिया कि देश की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और विविधता में निहित है।





