News

जिला अस्पताल में रक्त की कमी दूर करने साईं परिवार संगठन ने बढ़ाया सेवा का हाथ

मीरजापुर।
शनिवार, 31 अक्टूबर को श्री साई परिवार सेवा संगठन द्वारा सरदार पटेल जयंती पर रैदानी कॉलोनी साई आंचल मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. बिनोद कन्नौजिया ने उपस्थित रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 15 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष शुभम् गुप्ता व अमित गुप्ता ने सभी रक्तवीर योद्धाओं का आभार व्यक्त किया

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को जन सम्पर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता तथा संस्था के अध्यक्ष शुभम गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लीनेस क्लब की अध्यक्षा श्रीमती वंदना राय ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रक्तदान करने वालों में रवि प्रकाश, मनोज कुमार माली, साबिर खान, सतीश, अनिल जायसवाल, विकास गुप्ता, शुभम गुप्ता, चंद्रकांत सविता और अन्य शामिल रहे। श्री साई परिवार सेवा संगठन उन सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस पुण्य कार्य में भाग लेकर जीवनदान देने का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शुभम गुप्ता ने कहा कि संगठन भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों का आयोजन करता रहेगा। संगठन की तरफ से उपस्थित सदस्य शुभम् गुप्ता, अमित गुप्ता, अश्वनी पंडा, वन्दना राय, ज्योति गुप्ता, शालिनी पाण्डेय, पिंकी जायसवाल, पूनम नागपाल आदि लोगों ने सहभागिता किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!