मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा जीआरपी मिर्जापुर के कुशल निर्देशन मे उनि धीरेन्द्र कुमार वर्मा चौकी प्रभारी जीआरपी विन्ध्याचल मय हमराही कर्मचारीगण के संयुक्त रेलवे पुलिस मिर्जापुर टीम द्वारा रविवार, 01 नवंबर को ट्रेन न0-15657 ब्रह्मपुत्र मेल जनरल कोच थाना से 1 शराब तस्कर को नाजायज अंग्रेजी शराब 10 अदद रायल स्टेज विस्की 750 ML व 10 अदद रायल स्टेज बरेल सेलेक्ट विस्की 750 ML (कुल लगभग 15 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब), जिसकी कुल कीमती लगभग बाईस हजार रुपया /- मात्र (22,000/-रु0) के साथ गिरफ्तार किया गया। धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।”। अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।
ब्रह्मपुत्र मेल से ₹22 हजार के 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
You May Also Like
साहित्यकार विजय श्रीवास्तव सारस्वत सम्मान से सम्मानित
- November 1, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक संस्थान मिर्जापुर के तत्वाधान में आयोजित साहित्य मनीषी आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142…
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक विभाग के सहयोग से वामा वेलनेस कैम्प का किया गया आयोजन
- November 1, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वामा सारथी' पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन…
राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ चिन्हित लाभार्थियों को जनपद न्यायाधीश के हाथों वितरित
- November 1, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन…





