News

विंध्याचल विभाग के 245 स्वयंसेवक ले रहे आरएसएस का प्राथमिक शिक्षण वर्ग प्रशिक्षण 

मीरजापुर।
अपनी स्थापना के 102वें वर्ष मे प्रवेश कर चुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना काल से ही प्रति वर्ष प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करता चला आ रहा है, ताकि संगठन में कार्यकर्ता प्रामाणिक रुप में कार्य कर सकें और अपने जीवन में अनुशासन देशभक्ति और सामूहिक जीवन जीने का भाव जाग्रत रहे।

देशभर मे लाखों स्लयंसेवक संघ का प्रशिक्षण प्राप्त कर समर्पित कार्यकर्ता के रुप मे राष्ट्र को परं वैभव की ओर ले जाने के लिए सतत आगे बढते हैं। इसी क्रम मे संघ की दृष्टि में मिर्जापुर, चुनार और भदोही जिला मिलकर विंध्याचल विभाग की रचना है। संघ के इन तीनों जिलों में वर्ग संचालन टोली बनाकर प्रशिक्षण वर्ग इन दिनो चल रहा है।

मिर्जापुर जिलें में 70, चुनार में 103 और भदोही में 72 शिक्षार्थी कुल मिलाकर पूरे विभाग में 245 स्वयंसेवक इस वर्ष प्रथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण ले रहे हैं। खास बात यह कि सात दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थी स्वयं अपना वर्ग का शुल्क लेकर आते हैं। साथ ही अपना बिस्तर, भोजन पात्र सहित
प्रशिक्षण वर्ग में साधक बनकर अपने घर से दूर एक साथ मिलकर साधना और राष्ट्र की आराधना कर रहे हैं।

 संगठन की कसौटी में प्रखर देशभक्ति, अनुशासन, सूचना और समय पालन का अभ्यास कराया जा रहा है, जिसके कारण ही आज आर एस एस अपनी यात्रा के 101 वर्ष को संपन्न कर सका है। विंध्याचल विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी ने कहा है कि आइये, हम सब मिलकर एक साथ अपने परिवार, समाज और देश को अच्छा बनायें, जिससे समाज दोषमुक्त हो सके।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हुआ कुटुंब मिलन सहभोज का आयोजन
मीरजापुर।
गोपीगंज क्षेत्र के नवगपुर जखांव स्थित गुरुकुलम शिक्षण संस्थान में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कुटुंब मिलन सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राथमिक शिक्षा वर्ग के अंतिम दिन हुए कार्यक्रम में 200 से
अधिक परिवारों के लोग शामिल हुए। सभी परिवार अपने घरों से भोजन लेकर आए और स्वयंसेवकों के साथ बैठकर सामूहिक रूप से भोजन किया।

संघ के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को संगठित कर
सामाजिक समरसता के माध्यम से सशक्त राष्ट्र की संकल्पना को साकार करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचारक कमलेश ने किया। इस मौके पर सह जिला शारीरिक प्रमुख परीश, ऋषि, अरुण और विनय आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!