मीरजापुर। वामा सारथी’ पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में आज दिनांक 01.11.2026 को पुलिस लाइन मीरजापुर स्थित माँ विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक विभाग के सहयोग से वामा वेलनेस कैम्प आयोजित किया गया, सुयोग्य चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे पुलिसकर्मियो एवं उनके परिवारजनो का स्वास्थ्य चेक-अप कर उचित परामर्श प्रदान दी गयी।
यह कैम्प वामा सारथी की उस सोच का प्रतीक है, जो एक स्वस्थ, सशक्त व सजग पुलिस परिवार के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान लगभग 85 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजन का चेकअप करते हुए चिकित्सकों द्वारा समुचित परामर्श प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।





