News

धान क्रय में पारदर्शिता एवं गौशालाओं में पशुओं के बेहतर रख-रखाव पर दें विशेष ध्यान: राज्यमंत्री

0 कहा- कृषकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण
कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, गौशाला, खाद विक्रय केन्द्र एवं नवीन मंडी समिति का किया निरीक्षण

0 वर्जीमुकुन्दपुर गौशाला एवं समोगरा स्थित खाद विक्रय केन्द्र का भी किया निरीक्षण
मीरजापुर। कृषक समृद्धि आयोग के कुलजीत सिंह, (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सदस्य एवं प्रभारी आयोग उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा माँ शक्तिपीठ अष्टभुजा अतिथि गृह स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक लिया गया।
बैठक में राज्यमंत्री द्वारा क्रय केन्द्र की समीक्ष की गयी,जिसमें उपस्थित अधिकारी प्रियरंजन राजीव द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 132 क्रय केन्द्र स्थापित है। जिसमें कृषकों के धान क्रय 01 नवम्बर 2026 से की जा रही है। सीवीओ डा0 भूपेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि जनपद में कुल 47 गौशाला संचालित है,जिसमें कुल 14995 पशु है। जिस पर राज्यमंत्री द्वारा कहा गया कि गौशाला में पशुओं के स्वास्थ्य एवं रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा पशुओं को हरा चारा कुट्टी रूप में काटकर खिलाया जाए। पशुओं को अन्य जनपद मे शिफ्ट करने हेतु सर्तकता बरती जाए एवं उसकी स्वीकृति पहले से ले ली जाए तथा गौशाला में साफ सफाई अवश्य रखी जाए।

सिंचाई विभाग द्वारा समीक्षा करने पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनपद में सिंचाई को कोई दिक्कत नहीं है। नहरों के सिल्ट सफाई का टेण्डर हो गया है। दीपावली बाद कार्य शुरू कराया जायेगा। नलकूप विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में 484 मध्यम बोरिंग एवं 263 गहरी बोरिंग करायी गयी है। जिसमें एक बोरिंग की लागत 1.75 लाख जिस पर 0.85 लाख अनुदान दिया जाता है। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि 78 का अवशेष है।

जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव द्वारा बताया गया कि पं0 दीन दयाल योजना में छोटी-छोटी बंधिया बनायी जाती है। साथ ही खेत तालाब योजना में 70 तालाब बनाये गये है। जिसकी लागत 1.05 लाख है तथा कृषक को अनुदान 52.50 हजार दी जाती है। वर्तमान वर्ष में 17 खेत तालाब का लक्ष्य है जिसे सापेक्ष 12 तालाब बन गये है।

मण्डी सचिव द्वारा बताया गया कि जनपद में फल सब्जी मण्डी स्थिति है जिसमें कुल 194 दुकान है। जिसमें अनुसूचित-41, अनुसूचित जनजाति-4 एवं पिछड़े वर्ग को 52 दुकान आबंटित है। मा0 राज्यमंत्री द्वारा बताया गया कि यदि एससी/एसटी की दुकान रिक्त है तो रिक्त रहने दीजिए अन्य को आबंटन न किया जाए। यदि कोई व्यक्ति दुकान नहीं खोलता है तो उन्हें नोटिस दिया जाए जिस पर मण्डी सचिव द्वारा बताया गया कि सभी आवंटित दुकाने प्रायः खुली है।

दुग्ध विभाग द्वार समीक्षा करने पर बताया गया कि जनपद में 147 समितियां चल रही है। जनपद में मुख्य गौसर्वधन योजना, मिनी नन्दिनी योजना एवं मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालन योजना संचालित है। उद्यान विभाग से समीक्षा करने पर अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 05 कोल्ड स्टोरेज निर्मित है। जिस पर मा0 राज्यमंत्री द्वारा बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज पर बोर्ड लगाया जाए एवं उस पर कुल लागत व निर्माण वर्ष अवश्य अंकित हो।
बैठक में उप कृषि निदेशक विकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, श्वेतांक सिंह आर0डी0, अंकित कुमार व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के उपरान्त कृषक समृद्धि आयोग के कुलजीत सिंह, (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सदस्य एवं प्रभारी आयोग उ0प्र0 शासन, लखनऊ ने वर्जीमुकुन्दपुर गौशाला का निरीक्षण किया तथा गौवंशों को गुड़ खिलाया एवं सहकारी समिति समोगरा पर स्थित खाद विक्रय केन्द्र का निरीक्षण खाद वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात नवीन मण्डी समिति का भी निरीक्षण कर वहां किसानों के बैठने की व्यवस्था व समिति पर आने वाले किसानों के बैठने की व्यवस्था तथा साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों बैठने की व्यवस्था जो आश्रय स्थल है वहां पेयजल व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!