News

दीपोत्सव के दृष्टिगत डीआईजी ने मीरजापुर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

 पैदल गस्त कर दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया
मीरजापुर।
आज दिनांक 06.11.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा धनतेरस, दीपावली एवं अन्य त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद मीरजापुर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, सर्राफा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक “पूनम” द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

साथ ही बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा प्रमुख बाजारों एवं सर्राफा प्रतिष्ठानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!