0 स्वच्छता कार्य का उद्देश्य सफाई कार्य को जन भागीदारी से जोड़ना: कृष्णमोहन
चुनार, मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के गंगा शाखा के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार की सुबह स्वच्छता सेवा कार्य के अंतर्गत निषादराज पार्क के बालू घाट के सामने स्थित शिवमंदिर परिसर में स्वच्छता कार्य अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्णमोहन जी ने कहा कि स्वच्छता कार्य का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि स्वच्छ ता को संस्कार, सामाजिक दायित्व नागरिक कर्तव्य और जन भागीदारी से जोड़ना भी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवालय, जलाशय, उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों को प्रदूषण से मुक्त रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान में प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्णमोहन, नगर संघचालक गोविंद, जिला सह व्यवस्था प्रमुख आलोक, नगर प्रचारक अज, सह नगर कार्यवाह धीरज, नगर संपर्क प्रमुख राकेश, नगर सेवा प्रमुख सत्येंद्र, नगर महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख अमित, आकाश, मुख्य शिक्षक धीरेंद्र, शिवकुमार, पार्थ सहित अन्य स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।





