News

एसपी अपर्णा ने नव-निर्मित पुलिस सहायता बुथ का किया लोकार्पण

मीरजापुर। बुधवार, 6 नवंबर को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक नै थाना कोतवाली कटरा क्षेत्रांतर्गत बड़ी बसही में नव-निर्मित पुलिस सहायता बुथ का विधि-विधान के साथ पूजा एवं फीता काटकर लोकार्पण किया।

 बता दें कि यह पुलिस बुथ थाना कोतवाली कटरा अतंर्गत पड़ने वाले नटवा पुलिस चौकी को विन्ध्याचल से जोड़ेगा, जिससे यातायात प्रबन्धन में सहायता प्राप्त होगी तथा विन्ध्याचल मंदिर दर्शन पुजन हेतु आने जाने वाले दर्शनार्थियों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली, सिटी ब्लाक प्रमुख पुष्प कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, सम्मानित जन प्रतिनिधि व आमजन भी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!