News

नीमा की ओर से 32वाँ धनवंतरी पूजन कार्यक्रम संपन्न

मीरजापुर।
नीमा मिर्जापुर शाखा की ओर से 32वाँ धनवंतरी पूजन कार्यक्रम एक होटल में मना। धन्वंतरि पूजन पं गोवर्धन त्रिपाठी एवं डॉ संजय मेरी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ के के मिश्रा सीएमओ, डी ओ डॉ जयंत कुमार, संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान के क्रम में लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ हँसराज मौर्य, डॉ बीपी शुक्ला को दिया गया। डॉ शोभना, डॉ विवेक ने वैज्ञानिक सत्र में अपने व्याख्यान दिया। नव रात्रि मेला में ड्यूटी करने वाले नीमा चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने संस्था के बारे में जानकारी दिया। सचिव डॉ आरिफ़ अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ अरविंद श्रीवास्तव ने किया। अतिथि गण को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेट किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप डिप्टी सीएमओ डॉ मुकेश कुमार, डॉ लालमणि मौर्य, डॉ डी एल श्रीवास्तव, डॉ शिव दयाल, डॉ अनूप कुमार, डॉ रवि दुबे, डॉ जे के जायसवाल, डॉ राजेश मौर्य, डॉ विनीत, डॉ आलोक, डॉ बागची, डॉ तपन, डॉ अनूप, डॉ अभिषेक, डॉ नीलेश, डॉ एस के गुप्ता, डॉ रेशमा, डॉ अदिति, डॉ सुनैना, डॉ नाहिदा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!