News

दो दिवसीय मण्डल स्तरीय दिव्यांगजन दीपावली मेले का किया गया आयोजन

मीरजापुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पंजीकृत संस्था मा बलिराजी सेवा संस्था, मीरजापुर द्वारा विकास भवन में दो दिवसीय दिनांक 06 एवं 07 नवम्बर, 2026 को मण्डल स्तरीय दिव्यांगजन दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लगाये गये स्टालों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही मेले में लगे सभी स्टालों का भ्रमण कर स्टाल पर लगे सामानों का अवलोकन कर बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पादों को क्रय भी किया गया। साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल का वितरण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, उपायुक्त, श्रम रोजगार, उपायुक्त, स्वतः रोजगार, एवं उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विन्ध्याचल मण्डल, एवं विकास भवन के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले में समर्थ फाण्डेशन, मीरजापुर, मां बलिराजी सेवा संस्था, मीरजापुर, सोसाइटी फार कम्युनिटी डेवलपमेन्ट टेªनिंग एण्ड रिसर्च, बरौत, प्रयागराज, मारूति वेलफयेर ट्रस्ट प्रयागराज के बच्चों द्वारा गुल्लक, विभिन्न प्रकार के दिये, मूर्ति आदि को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया साथ ही स्पर्श राजकीय दृष्टि बालिका इण्टर कालेज, दीपनगर एवं बचपन डे-केयर सेन्टर के बच्चों जैसे शिवम, अंशिका, आकृति, जागृति, वेदांश, वंश एवं सत्यम प्रजापती आदि द्वारा दीये को अपने हांथो से विभिन्न प्रकार के डिजायनों में रंग कर एवं विभिन्न रंगों के चार्ट पेपर से डिजायनर दीये बनाकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया था।

मेले में कपड़ें के फूलों की माला, व विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान आकर्षण का केन्द्र रहे। राजकुमार प्रजापति पुत्र गुलाब प्रजापति, निवासी कछवां, पाण्डेयपुर, मीरजापुर जो पैर से दिव्यांग हैं इनके द्वारा मिट्टी के दिये, डिजायनर मिट्टी का गिलास, मिट्टी घण्टी आदि मिट्टी के अन्य सामानों को स्वयं बनाया जाता है। मेले में विभिन्न संस्थानों एवं विद्यालयों के जितेन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक, अभिषेक मिश्र, व0स0, रामफेर शर्मा, समन्वयक, राजकुमार जायसवाल, सत्यजीत तिवारी, अनुराग मिश्रा, पिंकी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, संजय मौर्या, विपुल पाठक, सुभम शर्मा, सुनीता, पूजा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के संयोजक संस्था मां बलिराजी सेवा संस्था, दूधनाथ रेलवे क्रासिंग, विन्ध्याचल, मीरजापुर के प्रबन्धक, पवन कुमार सिंहं एवं डायरेक्टर अरूण कुमार सिंह उपस्थित रहें। हªदय शर्मा, विशेष शिक्षक द्वारा मंच का संचालन किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!