News

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसिएशन के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसिएशन) के तत्वावधान में दीपावली के पावन अवसर पर आज दिनांक 07.11.2026 को पुलिस लाइन मीरजापुर में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में रचनात्मकता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा । आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया । बच्चों द्वारा विभिन्न आकर्षक रंगोली बनायी गईं ।

जटाशंकर मिश्रा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!