मिर्ज़ापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9नवम्बर के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा आयोजित गोष्ठी सिटी क्लब सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के रूप मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मध्यस्थ सुरेश कुमार त्रिपाठी ने विधिक जानकारी दिया। उक्त अवसर अधिवक्ता योगेश द्विवेदी एवं अन्य पैरा लीगल वालंटिर ने मध्यस्थता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, मानवाधिकार, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, नशा मुक्ति, मानव तस्करी एवं श्रमिकों के अधिकारों जानकारी दिया।

कार्यक्रम मे वरिष्ठ अधिवक्ता / कृष्ण गोपाल वर्मा एडवोकेट ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवम्बर पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा विधिक सेवा का उदेश्य गरीब तक निः शुल्क विधिक सहायता पहुंचना है।
उन्होंने कहा मै न्यायिक अधिकारी गण के साथ विधिक शिविर मे गांव एवं दूर दराज मे ज़ब लोगो को विधिक जानकारी दिया करता रहा तो ग्रामीणों को आचर्य होता था की न्यायाधीश गण हमारे गांव मे आकर हमारे बीच मे है कानूनी सहायता प्रदान कर रहे है और हमें निः शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करा रहे विधिक सेवा बहुत महत्वपूर्ण है गरीब को न्याय दिलाने मे।
सम्बोधन के क्रम मे अधिवक्ता विनोद मिश्रा ने भी विधिक सेवा के ससंस्मरण को बताया। इसी क्रम अधिवक्ता समाजसेवी ज्योति श्रीवास्तव ने अधिवक्ता के रूप मे समाज सेवा की जानकारी दिया। कार्यक्रम में मध्यस्थगण, पैरा लीगल वालंटियर्स एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। –





