छठ महापर्व पर फतहां घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया एसपी ने जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
मीरजापुर। आज दिनांक 15.11.2026 को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर फतहां घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त घाटों पर व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी तथा पीआरवी-112 सहित पुलिस बल द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों की सादे वस्त्रों तथा वर्दी में ड्यूटी लगाई गई है।
घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निगरानी हेतु जल पुलिस, एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं एवं वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए आवश्यकतानुसार नो-व्हीकल जोन एवं यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।





