News

कमिश्नर डीआईजी ने छठ पूजा महापर्व सकुशल सम्पन्न कराने  भदोही व मीरजापुर के विभिन्न छठपूजा घाटों का भ्रमण/निरीक्षण कर दिये गए आवश्यक निर्देश
मीरजापुर।
आज दिनांक 14.11.2026 को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल श्री राजेश प्रकाश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर पूनम द्वारा छठ पूजा महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद भदोही व मीरजापुर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा घाटों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस दौरान निर्देशित किया गया कि जिन घाटों पर जलस्तर अधिक एवं गहराई ज्यादा है, वहां मजबूत बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा नाव व गोताखोर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छठपूजा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गये । साथ ही घाटों पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया।

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने एवं वापस लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिसकर्मी निरंतर भ्रमणशील रहें। ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे छठ पूजा महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!