News

मीरजापुर। लायंस क्लब मिर्जापुर द्वारा आज 14 नवंबर 2026 को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह उन्मूलन हेतु शहर के विभिन्न चौराहों पर 22 कैंपों का सफल आयोजन करके लगभग 2500 व्यक्तियों का सफल परीक्षण किया गया।

 इस आयोजन में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी डिस्टिक अप मंडल अध्यक्ष उमेश चंद कक्कड़ तथा उपमंडल अध्यक्ष शंभू बाबू वर्मा जी लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार मैनी सचिव प्रशांत अग्रवाल कोषाध्यक्ष लायन मदनलाल अग्रवाल द्वारा मधुमेह जांच हेतु आए विभिन्न कंपनियों के रिप्रेजेंटेटिव को उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 इस सेवा कार्य में उपरोक्त के अलावा लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम संयोजक डॉ चंद्रकेतु के अथक प्रयास से संपन्न हुआ। नगर के विभिन्न चौराहो पर आयोजित कैंप में लायंस सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इन महा सेवा कार्य में अपना अहम योगदान प्रदान किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!