News

मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन का कमिश्नर-डीएक्ष ने बूथों पर भ्रमण कर किया निरीक्षण
मीरजापुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनपद के सभी मतदान बूथों पर मतदाता सूची आलेख्य का प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन का मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं सभी उप जिलाधिकारी तथा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने नगर के सेंट मैरी स्कूल के बूथ संख्या-426, 427, 428 व 429 का भ्रमण कर निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित बी0एल0ओ0 एवं बी0एल0ए0 तथा मौके पर उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों से वार्ता भी की गई।

जिलाधिकारी ने पवन कुमार गंगवार ने विकास सिटी अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम पहाड़ी पर स्थित बूथ संख्या-421, 422, 423 एवं प्राथमिक विद्यालय जसोवर के बूथ संख्या-424, 425, 426 तथा जुबली इण्टर कालेज मीरजापुर पर स्थित बूथ संख्या-388, 390, 391 एवं 393 पर भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों से वार्ता कर आलेख्य प्रकाशन व मतदाता सूची में नाम शामिल होने के सम्बंध में वार्ता भी की।

इसी क्रम मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, मड़िहान संतोष ओझा, लालगंज अजीत कुमार, सभी खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!