News

मतदाता जोड़ो अभियान सफल बनाने भाजपाजनो ने की संगठनात्मक बैठक
0 छूटे मतदाताओं एवं पात्र लाभार्थियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: लाल बहादुर सरोज
मीरजापुर। मंगलवार, 17 नवंबर को बरौधा कचार स्थित पं. दीनदयाल पुरम कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मीरजापुर भानु प्रताप सिंह रहे। संचालन जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय ने किया।

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं एवं पात्र लाभार्थियों के नाम जुड़वाने का यह अंतिम अवसर है, इसलिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ अभियान में जुट जाएं।

प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समन्वय एवं आपसी सहभागिता के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी से ही अभियान को अपेक्षित सफलता मिलेगी।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, बालेंदु मणि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, हेमंत त्रिपाठी, रवि नारायण सिंह पटेल, सुनीता शर्मा, बैजनाथ प्रजापति , उदयभान तिवारी, डॉ. सी.एल. बिन्द, रोहित त्रिपाठी, विरेन्द्र प्रताप यादव, आलोक सिंह, चंद्रांशु गोयल, पं. भावेश शर्मा, मनोज दुबे, अमित सिंह, आनंद मैनी, रतन कुमार सिंह रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!