गुरू नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर होंगे विविध आयोजन
मीरजापुर। गुरू नानक देव जी महाराज का 557वाँ प्रकाश पर्व
विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 24 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार को गुरुद्वारा रतनगंज में पूरी सिक्ख संगत व नगरवासियों द्वारा धूम-धाम से मनाया जायेगा। अमृतसर (पंजाब) से आ रहे भाई इन्दरपाल सिंह (अमृतसर वाले) व हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंह द्वारा हरिजस कीर्तन व कथा विचार सुनाकर संगत को गुरू संग जोड़ेंगे
नगर कीर्तन- 22 नवम्बर 2026, रविवार, समय दोपहर 12.00 बजे से (नगर भ्रमण), अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ – 22 नवम्बर 2026, रविवार समय- सुबह 9.00 बजे (माता सुरजीत कौर सरना परिवार द्वारा), कीर्तन दरबार- 23 नवम्बर 2026, सोमवार, समय सुबह 8.30 बजे से 10.00 बजे तक उपरान्त चाय नाश्ता होगा।
शाम का दीवान- 23 नवम्बर 2026, सोमवार, समय शाम 8.00 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक इसके उपरान्त गुरू का लंगर
विशेष कीर्तन दरबार व अन्य कार्यक्रम होंगे। 24 नवम्बर 2026, मंगलवार, समय सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक, शाम का दीवान और उपरान्त गुरू का लंगर होगा।
गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रतनगंज के हरदीप सिंह खुराना ने यह जानकारी दी है।





