News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची का प्रकाशन करवाया
चुनार, मीरजापुर। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची का प्रकाशन करवाया गया। कुल 424 मतदेय स्थलों पर एक साथ सूची का प्रकाशन हुआ, जहां मतदाताओं ने अपना नाम जांचा और बीएलओ से जानकारी प्राप्त की।

मंगलवार को उप जिलाधिकारी मीरजापुर व चुनारअनेग सिंह ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से मतदाता सूची, दावे-आपत्तियों और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सूची में नाम, पता व अन्य विवरणों की त्रुटियों को समय से ठीक किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय जलालपुर माफी पहुंचे। वहां उन्होंने बीएलओ से सूची के प्रकाशन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के बारे में पूछा। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय गांगपुर, प्राथमिक विद्यालय पीरल्लीपुर, जमुई, नगर के लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।

सभी स्थानों पर उन्होंने सूची को सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करवाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। इसलिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करें और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करें।

सुपरवाइजरों को भी नियमित रूप से बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट देने को कहा गया।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिर्जापुर, व चुनार, सुपरवाइजर तथा संबंधित बूथों के बीएलओ मौजूद रहे। मतदाताओं में भी सूची को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जिनके नाम में त्रुटि थी, उन्होंने बीएलओ को प्रपत्र सौंपे।प्रशासन ने अपील की है कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वे निर्धारित समय में आवेदन करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!