News

जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बजाज स्कूल के विद्यार्थी रहे अव्वल

मीरजापुर। बजाज स्कूल के कक्षा 11 के होनहार विद्यार्थियों अंशिका केशरी, शौर्य सिंह एवं प्रियांशु मौर्य ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों शौर्य सिंह एवं प्रियांशु मौर्य ने जिला शिक्षा विभाग मिर्जापुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 विज्ञान मॉडलों ने प्रतिभाग किया, जिनमें बजाज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अभिनव मॉडल ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और शीर्ष तीन स्थानों में अपनी जगह बनाई। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, कठिन परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचायक है। साथ ही, इसमें उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का कुशल निर्देशन तथा अभिभावकों का निरंतर प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण रहा।

विद्यालय परिवार की ओर से इन बच्चों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों के सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बजाज स्कूल परिवार को अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!