News

खादी महोत्सव–2026 के चौथे दिन उमड़ी भीड़, 30 लाख रुपये से अधिक की बिक्री
फोटोसहित
मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी खादी महोत्सव–2026 के चौथे दिन होने के कारण प्रदर्शनी में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की, जिससे पूरे परिसर में दिनभर रौनक बनी रही।

खादी वस्त्रों के स्टॉलों पर विशेष भीड़ देखने को मिली। ग्राहकों ने खादी के ब्लेजर, जैकेट, सदरी एवं अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी में खास उत्साह दिखाया। वहीं, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निर्मित *कंबलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। सर्दी के मौसम को देखते हुए *गर्म वस्त्रों एवं कंबलों की मांग काफी अधिक रही। स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का बढ़ता आकर्षण प्रदर्शनी में साफ नजर आया।

प्रदर्शनी के चौथे दिन लगभग 30 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।* रविवार के दिन हुई इस रिकॉर्ड खरीदारी से खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को प्रोत्साहन मिला तथा प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे उद्यमियों एवं कारीगरों में उत्साह देखने को मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोकगीत गायक रामजतन वर्मा एवं विपिन कुमार द्वारा शानदार लोकगीत प्रस्तुत किए गए। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया और प्रदर्शनी के माहौल को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!