मीरजापुर मे जमीनी विवाद को लेकर बिजलीकर्मी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या
फोटोसहित
मीरजापुर। देहात कोतवाली के वीरशाहपुर मे बिजलीकर्मी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शनिवार की रात वह नाइट ड्यूटी पर जा रहे था। रास्ते में उनके पट्टीदारों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटकर मार डाला। शव को रास्ते में ही छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मरणासन्न हालत में देख पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लेकर अस्पताल गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गांव निवासी अतुल दूबे बिजली विभाग में सिटी ब्लॉक के मवैया पावर हाउस में एसएसओ (सब-स्टेशन ऑपरेटर) के पद पर थे। 14 साल पहले उनकी विमला देवी से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां- बड़ी बेटी रिंकी दुबे (11) और छोटी बेटी सिद्धी (14 माह) की है।
परिजनो के मुताबिक अतुल शनिवार रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर रास्ते में ट्यूबवेल के पास आरोपी छिपे हुए थे। जैसे ही अतुल मोड़ पर पहुंचा तो उसपर हमला कर दिया। अचानक शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर उसके पिता, उनकी पत्नी और बहू मौके पर पहुंचे। वहां पट्टीदार आयुष दुबे, प्रमोद दुबे, उमाशंकर दुबे और उनकी पत्नी उषा दुबे ने अतुल पर बर्मा, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।
बताया जाता है कि आरोपियों ने हमला करने के बाद धमकी दी कि अतुल को तो मार ही दिया है, अब तुम लोगों को भी जान से मार देंगे। इसके बाद वे मौके से भाग गए।
फूलचंद ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें भी धमकी दी गई है। उनसे कहा गया कि अगर वे थाने गए, तो उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की है। बताया झाता है कि अतुल का अपने पटीदार प्रमोद दुबे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।





