News

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ने माँ विंध्यवासिनी बायोडायवर्सिटी पार्क का किया निरीक्षण 0 वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा, सरसो रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्यों का अनावरण
फोटौसहित
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आई०एफ०एस० तथा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी दीपक कुमार, आई०एफ०एस०, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आई०टी० एन० रवीन्द्रा, आई०एफ०एस० द्वारा आज मीरजापुर वन प्रभाग के विंढमफाल रेंज में स्थित माँ विंध्यवासिनी बायोडायवर्सिटी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्क में कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष द्वारा मड़िहान रेंज स्थित सरसो रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्यों का अनावरण भी किया गया। जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की सराहना करते हुए वन विभागीय परिसंपत्तियों के समुचित रख-रखाव एवं बेहतर उपयोग पर बल दिया गया।
तत्पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष द्वारा मीरजापुर वन प्रभाग के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कराये गये वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान पौधों की जीवितता, सुरक्षा, सिंचाई एवं रख-रखाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही वृक्षारोपण स्थलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान श्री सुशांत शर्मा, आई०एफ०एस०, मुख्य वन संरक्षक, मीरजापुर, राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी, चुनार एवं मीरजापुर सहित वन प्रभाग के समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!