News

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व0 मुलायम सिंह यादव का 88वीं जयंती
0 अस्पताल में फल वितरण, रक्तदान, भंडारा का हुआ आयोजन, 2000 लोगो ने प्रसाद किया ग्रहण
0 कार्य जिलाध्यक्ष अशोक यादव बोले- नेता जी ने जनता की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से रखा
फोटोसहित
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्वेय स्व0 मुलायम सिंह यादव की 88वीं जयंती सपा जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मनाया गया। इस अवसर पर मण्डलीय अस्पताल में फल वितरण व रक्तदान शिविर के अलावा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2000 लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। रक्तदान देने वालो में राममिलन यादव व राहुल यादव, ओपी यादव आदि शामिल है। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत गायको ने नेताजी पर कई गीत गाये। इस मौके पर उपस्थित नेताओ व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन और संघर्ष को याद किया गया।
इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि स्व0 मुलायम सिंह यादव का जन्म वर्ष 1939 में इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1967 में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव जीता था। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल था। डॉ. राममनोहर लोहिया के मार्गदर्शन में राजनीति की शुरुआत करते हुए उन्होंने जनता की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से रखा।
उन्होने कहा कि वर्ष 1992 में देशभर के समाजवादियों को एक मंच पर लाते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्वान्त यादव तथा सास्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव तथा फूलचन्द राजभर ने नेता जी के सिद्वान्तो एवं कार्यो को लोकगीत गाकर सपा बांध दिया।
जयंती कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कैलाश चैरसिया, जगतम्बा सिंह पटेल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, परवेज खान, राजेश भारती, रोहित शुक्ला, रविन्द्र बहादुर पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्या, सतीश मिश्रा, संतोष गोयल, डा0 ज्योति बिन्द, सुरेश सिंह पटेल, रामजी मौर्या, शील भद्र सिंह पटेल, डा0 संतोष सिंह, झल्लू यादव, गिरधारी पटेल, सत्यप्रकाश यादव, अभय यादव, जैन कुशवाहा, राजनारायण निराला कोल, बन्दना पटेल, सुभाष पटेल, रामजी बिन्द, विशाल यादव, अतीक खान, अंकुर यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, सिद्वान्त यादव आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!