रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, आत्मसम्मान और शस्त्र प्रशिक्षण को आज की पीढ़ी व महिलाओं के लिए अनुकरणीय: सुश्री शशि
0 राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका को किया रेखांकित
0 रानी लक्ष्मीबाई के 191वें जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य मे आयोजित समारोह एवं प्रतिमा अनावरण
फोटोसहित
मीरजापुर। नारी गौरव और नेतृत्व की प्रतिमान रही झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के 191वें जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य मे आयोजित समारोह में नगर के आवास विकास कालोनी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई पार्क वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का लोकर्पण गणमान्य अतिथियों, राष्ट्र सेविका समिति तथा लक्ष्मीबाई न्यास के सदस्यों की उपस्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर कैशरी के कर कमलो द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र प्रचारिका पूर्वी उत्तर-प्रदेश सुश्री शशि जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र प्रचारिका पूर्वी उत्तर-प्रदेश सुश्री शशि जी, विशिष्ट अतिथि प्रांत व्यवस्था प्रमुख उषा मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, जिला संघचालक शरद जी, जिला प्रचारक रजत प्रताप, प्रांत कार्यवाहिका माया पांडेय द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर प्रतिमा का अनावरण किया गया।
क्षेत्र प्रचारिका पूर्वी उत्तर-प्रदेश सुश्री शशि जी ने महारानी लक्ष्मीबाई के बचपन (मनु) से लेकर झाँसी की वीरांगना रानी बनने तक के प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साहस, स्वाभिमान और शस्त्र प्रशिक्षण सहित रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, आत्मसम्मान और उनके द्वारा लिए गए शस्त्र प्रशिक्षण को आज की युवा पीढ़ी और महिलाओं के लिए अनुकरणीय बताया।
1857 के संग्राम में वीरांगना के योगदान पर चर्चा करते हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) में महारानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व और बलिदान का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित किया।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई के साथ-साथ रानी दुर्गावती और रानी अब्बक्का जैसी अन्य भारतीय वीरांगनाओं के शौर्य का भी उल्लेख किया।
इससे पूर्व विगत दिवसों विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित हुए निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओ के विजेता छात्राओं की पुरष्कृत एवं सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान सुंदर मुंदर कालेज की छात्राओ द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित प्रभावी नाटिका की प्रस्तुतिकरण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केबी कालेज की प्रोफेसर नम्रता मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिप्रा बरनवाल, विभाग कार्यवाहिका संध्या त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजिका डा. बीना सिंह, सह संयोजिका रीतु केशरी सहित कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाएं उपस्थित रही।





