News

लापता बालक शिवांश पांडेय को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनौ को सौंपा

मीरजापुर। दिनांक 21.11.2026 को सायंकाल थाना को0शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब-10 वर्ष निवासी घुरहूपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा बालक की सकुशल बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर व को0कटरा से 03-03 पुलिस टीमें तथा सर्विलांस टीम गठित की गयी । पुलिस टीमों द्वारा कंट्रोल रुम सहित क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया तो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त बालक रेलवे स्टेशन मीरजापुर से ट्रेन में बैठकर प्रयागराज की तरफ गया है ।

सूचना के आधार पर आरपीएफ एवं जीआरपी कंट्रोल रूम प्रयागराज से संपर्क स्थापित किया गया । उक्त बालक के प्रयागराज में होने की सूचना पर मीरजापुर से पुलिस टीम भेजकर बालक को बरामद कर वापस लाया गया तथा बालक को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!