घनश्याम बिन्नानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइंसेज मीरजापुर में एक दिवसीय पोस्टर प्रतियोगिता ‘‘रिफ्लेक्शन’’ का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान प्रो0 डा0 जिशान आमिर ने निर्वाचन मण्डल के सदस्यों, श्रीमती सुपर्णा सिन्हा (प्राचार्य सेम्फोर्ड स्कूल), श्रीमती राधिका टण्डन (उद्यमी) एवम श्री प्रदीप गुप्ता (निदेशक नेशनल कान्वेंट स्कूल) के स्वागत एवम् विषय स्थापना के साथ किया। प्रतियोगिता में बीबीए एवम् एमबीए के छात्र-छात्राओं ने Sub Theme 1. Threats of Selfie, 2. Police Image, 3. States of Indian Former, 4. Garbage Management विषयों पर पोस्टर बनाकर अपना कृतित्व प्रस्तुत किया। इन सभी विषयों में मन्दीप, हर्षिता, सरोज निधि, परमीत, जीवनप्रीत, पुहुमि और प्रतिभा मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम वर्ष के अमन कसेरा को (मास्टर आफ एक्सप्रेशन) की उपाधि दी गयी। सभी विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवमपुरस्कार प्रदान किया गया। संस्थान की निदेशिका मिस शिवांगी शिवम् ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन मिस शिवांगी शिवम् ने किया। कार्यक्रम में सत्यकाम तिवारी, डा0 मेराज अहमद, डा0 राजेश सिंह, बी0एन0 सिंह एवम् सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
घनश्याम बिनानी मैनेजमेंट कालेज मे हुआ पोस्टर प्रतियोगिता ‘‘रिफ्लेक्शन’’ का आयोजन
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





