Uncategorized

आज फूल तुलसी रूद्राक्ष संग कलाई पर महकेगा कुंदन; विद्यालय के छात्राओं ने छात्र को बांधी राखी

सेवा पखवाड़ा: शहीद उद्यान से शुरू हुई स्वच्छता एवं जीएसटी बचत पदयात्रा
0 केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शहीदों को नमन कर किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
0 नगर में गूंजी जीएसटी बचत यात्रा की गूंज, व्यापारियों ने रिफॉर्म पर की खुलकर चर्चा
0 सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता से लेकर जीएसटी रिफॉर्म तक—अनुप्रिया पटेल का जनसंपर्क अभियान
0 मोदी सरकार के जीएसटी सुधारों पर व्यापारियों संग खुला संवाद
फोटोसहित
मीरजापुर।
गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने वीर शहीदों की प्रतिमा को अपने हाथों से साफ कर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।
स्वच्छता अभियान के उपरांत, शहीद उद्यान नारघाट से शुरू होकर त्रिमुहानी होते हुए मुकेरी बाजार तक जीएसटी बचत पदयात्रा का सफल आयोजन हुआ। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वस्त्र व्यवसायियों, मेडिकल व्यापारियों, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों एवं अन्य प्रमुख व्यापारियों से भेंटवार्ता कर जीएसटी रिफॉर्म की जानकारी दी।
इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के आवास पर केंद्रीय मंत्री ने नगर के प्रमुख व्यापारियों संग बैठक कर जीएसटी रिफंड प्रक्रिया एवं उससे होने वाले लाभ पर विस्तृत चर्चा की। इस संवाद में व्यापारियों ने केंद्र की मोदी सरकार की पारदर्शी कर-नीति और जीएसटी सुधारों की खुलकर सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह तथा संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ जगदीश सिंह पटेल, विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, अपना दल (एस) के अध्यक्ष राम लौटन बिंद, भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल, दिनेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा व डाली अग्रहरि, नितिन गुप्ता, संजय यादव, सभासद राजेश सोनकर, अलंकार जायसवाल, संतोष जायसवाल, विद्या शंकर मौर्य, धर्मराज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगर के सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा: शहीद उद्यान से शुरू हुई स्वच्छता एवं जीएसटी बचत पदयात्रा0 केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शहीदों को नमन…

हिन्दू देवी-देवताओं पर अपने यूट्यूब चैनल पर अभद्र टिप्पणी/गाना गाने वाली सरोज सरगम सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार फोटोसहित मीरजापुर। सोशल…

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने स्वदेशी सामानों की बिक्री हेतु व्यापारियों से किया अपील 0 घटी GST मिला उपहार का…

*एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज को जीएनएम पाठ्यक्रम हेतु 40 सीटों की मान्यता* यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ द्वारा चुनार स्थित…

*पड़री में ‘विनर्स माइंडसेट डिजिटल लाइब्रेरी’ का शुभारंभ* *डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगी नई गति, युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा…

1936 मे वंदनीया केलकर ने वर्धा मे खडा किया विश्व का सबसे बडा हिन्दू महिलाओ का संगठन 0 संस्कृति-परम्पराओं की…

चौपाल लगाकर गांव की समस्याओ का गांव मे ही समाधान करे अधिकारी: ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र सिंह फोटोसहित मीरजापुर। सरकार के…

बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने किया पौधरोपण फोटोसहित मीरजापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जुलाई माह के…

बिजली विभाग के निजीकरण के विशेष लाभ संबंधी विज्ञापन से बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा 0 5 जुलाई को प्रांतव्यापी…
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!