ब्यूरो, मिर्जापुर। जिला कारागार का अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त को देख खलबली मच गई। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल मण्डल प्रेम प्रकाश, आयुक्त विंध्याचल मण्डल मुरली मनोहर लाल पूरे लाव लश्कर के साथ अचानक जिला कारागार पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कारागार की व्यवस्था इत्यादि का गहना से निरीक्षण करने के साथ बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कारागार प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए। अचानक अधिकारियों के पहुंचने से जेल परिसर में खलबली मची रही। सूत्रों की माने तो जिला जेल की व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा उठी है। कायदे कानून को ताक पर रख कैदियों को वह सब कुछ सुख सुविधायें मुहैया करा दी जी रही है जो पूरी तरह से वर्जित है। लेकिन यह सबकुछ जेल प्रशासन के सांठगांठ और बंदी रक्षकों की कृपा दृष्टि से आसानी से कैदियों को सुलभ करा दिया जा रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी, सहित 200 पुलिस के जवान व कई थानों के थाना प्रभारी रहे मौजूद रहे। अचानक वरिष्ठ अधिकारियों का जिला कारागार का निरीक्षण करने जाना और भारी भरकम फोर्स के साथ इसकों लेकर जहां तरह-तरह की चर्चा है वहीं समाचार प्रेषण तक प्रशासनिक स्तर से कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
आईजी और कमिश्नर ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





