News

भाजपा सभासद से मारपीट, मोबाईल की छिनैती

चुनार, मीरझापुर। कजरहट चौकी अन्तर्गत जमुई हाइवे ब्रिज के पास हौशला बुलन्द चोरों ने मंगलवार को राहगीर नगरपालिका परिषद चुनार के भाजपा सभासद विकास कश्यप को मारपीट कर मोबाइल छिन लिया। इस सन्दर्भ मे सभासद ने बुधवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दिया।

सभासद कश्यप ने बताया कि रात्रि के लगभग 10. बजे जमुई से अहरौरा रोड हाईवे बृज के पास से होकर सुन्दरपुर जरुरी कार्य के लिए जा रहा था। ओवरबृज के पास पहुचते ही बाईक से चार- पांच की संख्या मे बदमास पहुचें और हमे रोक कर गाली देते हुए कालर पकड कर थप्पड़ से मार कर मोबाईल छिन लिए।

छिनैती मे प्रयोग एक बाइक का नंबर UP 67 AQ 6840 है। पुलिस तहरीर लेकर घटना की छानबीन करने मे जुटी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!