News

चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल ने किया जिला सहकारी बैंक अदलहाट शाखा का निरीक्षण

मीरजापुर।
बुधवार, 9 सितंबर 2026 को अपराह्न जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर सोनभद्र के सभापति डॉ जगदीश सिंह पटेल ने बैंक की शाखा अदलहाट का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होने शाखा परिसर की साफ सफाई, ग्राहकों से संतुष्टीकरण पडताल करने के साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।

इस दौरान बैंक में नियमित समय से आने हेतु निर्देशित किया तथा बैंक के सम्मानित ग्राहकों से सम्मान पूर्वक आचरण करते हुए त्वरित गति से कार्य का निष्पादन करने हेतु भी निर्देशित किया।
बैंक मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सभी कार्यों को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने एक-एक कर्मचारी से बातचीत करके उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और कहाकि बैंक को आगे ले जाने का कार्य हमारे ग्राहक और बैंक द्वारा दी जाने वाली ग्राहक सेवाएं भी है, इसलिए ग्राहकों को सभी सेवाओं का लाभ अच्छे से अच्छे ढंग से मिले, इसका आप सभी भरपूर प्रयास करें।

 पत्रकार को पितृशोक
मीरजापुर। पत्रकार कृष्ण कुमार सिंह के पिताजी 90 वर्षीय जगरदेव सिंह का निधन हो गया। पेहटी के चौराहा स्थित आवास पर जाकर लोग शोक व्यक्त कर
शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पत्रकारों एवं राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!