चुनार, मीरजापुर। तहसील स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में मुख्य आरक्षी पद पर कार्यरत जय प्रकाश कुमार जनपद गाजीपुर निवासी ग्राम टोडार पोस्ट सिधऊत थाना कासिमाबाद के भतीजा नवीन कुमार ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन पर परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। नवीन कुमार ने 150 में से 110 अंक हासिल किए हैं।
इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम कर्नाटक के लिए हुआ है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही पूरे परिवार और सीओ कार्यालय चुनार में खुशी का माहौल रहा है। नवीन की प्रारंभिक शिक्षा रायल डिफेंस अकादमी जयपुर से हुई है। सैन्य परिवेश में पले बढे नवीन ने बचपन से ही पढ़ाई के साथ अनुशासन नियमित दिनचर्या और मेहनत को अपनी आदत बना लिया है।
नवीन अपनी आगे की पढ़ाई राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम कर्नाटक में जारी रखेंगे।नवीन के परिवार का देश सेवा में पूर्ण योगदान और बड़ा नाता रहा है। उनके चाचा जय प्रकाश कुमार चुनार सीओ कार्यालय में मुख्य आरक्षी पद पर कार्यरत हैं और पिता संजय कुमार सेना में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। वहीं उनके चाचा कमलेश कुमार छत्तीसगढ़ में पुलिस की सेवा दे रहे हैं । बच्चे का पूरा परिवार देश सेवा की भावना का नवीन की सोच पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।
नवीन के चाचा जयप्रकाश कुमार ने भतीजे के चयन की खबर मिली तो उनकी आंखें खुशी से आंसू भर आई। उन्होंने बताया कि नवीन का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में भी अच्छे रैंक के साथ हुआ है। नवीन के इस उपलब्धि पर क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव, कोतवाल विजय शंकर सिंह, मुख्य आरक्षी राम अवतार सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज सिंह कुशवाहा, मुख्य आरक्षी महादेव यादव, मुख्य आरक्षी विमलेश सिंह, आरक्षी राजेश यादव, आरक्षी हरिश्चंद्र पाल, भानू यादव सहित नवीन के नाना पारस राम आर्मी जेसीओ, मामा जयराम आर्मी जेसीओ ने बच्चे को बधाई दी है।





