News

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 20 बोतल शराब गिरफ्तार
फोटोसहित
मीरजापुर। जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन मे बुधवार, 23 सितंबर को रूटीन चेकिंग के दौरान ट्रेन नं 15657 ब्रहम्पुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन में प्लेटफार्म नं 2 के प्रयागराज छोर की तरफ जनरल कोच की चेकिंग कर दो शराब तह्करों को गिरफ्तार किया गया। पहले अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र बब्लू कुमार निवासी गोविन्दपुर थाना फतुआ जिला पटना राज्य बिहार उम्र 19 वर्ष के कब्जे से
एक अदद पिट्टू बैग मे से ग्रे 10 अदद ब्लंन्डर प्राईड 750 ml, 10 आरएस 375ml, (कुल-11.25 लीटर) तथा दूसरे अभियुक्त अंशु कुमार पुत्र मनोज ठाकुर निवासी गोविन्दपुर थाना फतुआ जिला पटना राज्य बिहार उम्र 19 वर्ष के कब्जे से एक अदद काले रंग के पिट्टू बैग सज 8 अदद ब्लंन्डर प्राइड 750 ml व 10 अदद आरएस 375 ml (9.75 लीटर ) नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0सं0-174/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि वै बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। इनके गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!