News

*मीरजापुर पुलिस*
*— प्रेस नोट —*
दिनांकः 23.09.2026
*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के गैर-जनपद स्थानान्तरण पर शुभकामनाओं सहित दी गई भावपूर्ण विदाई—*
आज दिनांकः 23.09.2026 को पुलिस कार्यालय, मीरजापुर में अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नितेश सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मीरजापुर का जनपद गोण्डा में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), गोण्डा के पद पर स्थानान्तरण होने के उपरान्त भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नितेश सिंह को बुके,प्रतीक चिह्न/उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गयी । इस अवसर पर जनपद मीरजापुर में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पण की सराहना की गई तथा नवीन पदस्थापना पर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गयी । इस दौरान राजकुमार मीणा-पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, जटाशंकर मिश्र-क्षेत्राधिकारी सदर, गायत्री यादव-क्षेत्राधिकारी चुनार, मुनेन्द्र पाल-क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं मन मोहन-प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा साथ कार्य करने के सुखद अनुभव साझा किए गए । सभी अधिकारियों द्वारा उनकी कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली, सहयोगात्मक व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए पुष्पमाला, बुके एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई एवं शुभकामनाएं दी गयी ।
उक्त अवसर पर पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारीगण सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!