वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित
0 23 अक्टूबर को होगा मतदान: जिलाधिकारी
मीरजापुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया है कि वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का निर्वाचन कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन की संवीक्षा हेतु दिनांक 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार), मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। मतदान का समय पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक, मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) तथा वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) है। आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 26 दिसम्बर 2016 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार लागू हो गये हैं।


