News

आरएसएस के पूर्व प्रचारक एवं पर्यावरण गतिविधि प्रमुख गोविंद के निधन पर विधायक ने जताया शोक

मीरजापुर।
मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को ग्राम बरेंव, मंडल अदलहाट, विधानसभा मड़िहान निवासी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं वर्तमान में विभाग पर्यावरण गतिविधि संरक्षण प्रमुख एवं प्रांत कचरा प्रमुख का दायित्व निर्वहन करृरहे सरल एवं सहज स्वभाव के धनी गोविंद जी के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त होने पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया।

गोविंद जी विगत दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के आईसीयू में उपचार चल रहा था। मंगलवार को उनके आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही विधायक ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “गोविंद जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से मन अत्यंत व्यथित है, जिसकी पीड़ा को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहाकि गोविंद जी ने समाज एवं पर्यावरण के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं सेवाभावी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समाज और संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि “परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!