News

बृहद रोजगार मेले में 15 युवाओं को मिला रोजगार
फोटोसहित
कछवा, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय विंध्याचल मंडल की ओर से बुधवार को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में किया गया। मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। चयन प्रक्रिया के बाद 15 युवाओं को रोजगार का अवसर मिला।
रोजगार मिलने के बाद चयनित युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले से उन्हें कंपनियों तक पहुंचने और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिलता है।
मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्या और विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस रामनारायण सिंह रहे। अध्यक्षता कछवा भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय एवं संचालन लल्लू तिवारी ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी कांत गुप्ता, मझवां भाजपा मण्डल अध्यक्ष आकाश सिंह रहे।
अतिथियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और अपनी योग्यता एवं कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं और रोजगार देने वाली संस्थाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। रोजगार मेले में चयनित युवाओं ने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया। मेले के दौरान युवाओं में रोजगार को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!