News

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला विवाहिता का शव
फौटौसहित
हलिया, मीरजापुर। हलिया थाना के बरुआ गांव में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बांस में फंदे पर लटकता विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मायका पक्ष की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल व एसआई रमाशंकर ने घटना की सूचना विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम क़ो दिया, पहुंची टीम ने साक्ष्य जुटाया और पुलिस ने महिला के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि हलिया थाना के बरुआ गांव निवासी नीरज की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू अपने मकान में लगे बांस में फांसी लगाकर जान दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव क़ो महिला के दादा की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका क़ो एक पांच वर्ष का पुत्र व दो पुत्री है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि महिला ने अपने घर में बांस में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दिया है। शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इनसेट में…
पैर में पत्थर का ठोकर लगने से महिला की मौत
हलिया, मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के केड़वर गांव में सरस्वती (52) वर्ष मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर के पास टहल रहे बेसहरा पशुओं को भगाने के लिए गई। इस दौरान पत्थर का ठोकर लगने से वह गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन महिला क़ो तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा ले गए, जहां चिकित्सक डा. राजकुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डा. राजकुमार ने बताया कि गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। परिजनों के अनुसार सरस्वती की चार बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। उनके पति राज नारायण राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!