Uncategorized

अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन

सरकार की योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों की दी गयी जानकारी
0 अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन
फोटोसहित
ब्यूरो रिपोर्ट,  मिर्जापुर।

 

पं0दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर विकास खण्ड़ कोन में जिला सूचना कार्यालय द्वारा लगाई गयी अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को खण्ड़ विकास अधिकारी नीरज दूबे के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में जहां लोगों को पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जीवन शैली के बारे में जानकारी हुई वहीं वर्तमान सरकार के 100 दिन में किये गये विकास कार्यो व योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने प्रदर्शनी में आये सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सूचना निदेशालय से पंजीकृत लोकगायक व बिरहा गायक बद्री कवि एवं जनपद की गायिका ऊषा गुप्ता के द्वारा लोकप्रिय गीतों के माध्यम से वर्तमान सरकार के योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी। शासन के निर्देश के क्रम में पं0 दीन दयाय उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विकास खण्ड कोन में आयोजित त्रिद्विवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शन के दिन विभागीय प्रदर्शनी में ग्रामीण व किसानों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के आवेदन भी वितरित किये गये। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी, जिससे मेले में उपस्थित उनके विचारों से अवगत हुए। प्रदर्शनी में कृषि विभाग, सहकारिता, समाज कल्याण, उद्यान विभाग, बेसिक  शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, भारत स्वच्छ मिशन, पशु पालन विभाग,खादीग्रामोद्योग, मत्स्य विभाग, नेडा, लघु सिचाई, नलकूप, सिचाई विभाग, भूमि संरक्षण, खाद्य एवं रसद विभाग सहित स्वास्थ विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसमें लोगो को वर्तमान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी गयी।  अपने व्याख्या को पं0 दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का नाम दिया हैं।

प्रदर्शनी के अन्तर्गत लगायी गयी चित्रों में दर्शया गया है कि हम अतित के गौरव से अनुप्रमाणित है, परन्तु उसको भारत के राष्ट्र जीवन का सर्वोच्च विन्दु नहीं मानते है। हम वर्तमान के प्रति यार्थाथ वादी हैं किन्तु उससे बधे नहीं है। हमारी आखों में भविष्य के सर्वणिम स्वप्न हैं किन्तु हम निद्रालु नहीं हैं बल्कि उन सपनो को सच करने वाले कर्मयोगी हैं, आदि कथनों से संबंधित 40 कीट के माध्यम से पं0 दीन दयाल उपाध्याय को कालजयी व सामयिक विचारों को सूचना विभाग द्वारा उन विकास खण्ड़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान उ0प्र0 सरकार द्वारा 100 दिनो के कार्यकाल में लिए गये जनकल्याणकारी निर्णयों की सबका साथ सबका विकास पर आधारित 40-40 कीट के माध्यम से प्रदर्शनी लगायी गयी।
खण्ड विकास अधिकारी नीरज दूबे ने विभिन्न विभागों के योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदर्शनी में स्टाल लगाये अधिकारियों/कर्मचारियों तथा उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, सूचना विभाग के ओम प्रकाश मौर्य, बाल मुकुन्द चतुर्वेदी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!