ग्लैमर

अटल जी के जन्मदिन पर चेयरमैन मनोज जायसवाल ने जिला अस्पताल मे किया मरीजो मे फल का वितरण 

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

मिर्ज़ापुर जिला हॉस्पिटल मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर फल वितरित कर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अटल जी के दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहाकि सर्वहारा समाज और जरूरतमंद की सेवा से बढकर पुनीत कार्य कोई कार्य नही। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी काफी संख्या मे मौजूद रहे।

ओवर ब्रिज के नीचे बथुआ भाजपा सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने ठेला खोमचा वालों के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अटल जी का जन्मदिन मनाया। मुख्य रुप से नितिन विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष भाजपा,  शिवलाल सोनकर नगर उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा,  भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी,  लोकेश शुक्ला,  दीपक विश्वकर्मा, बृजेश सोनकर, बादल सोनकर,  गोपाल साहू,  हरजीत सोनकर, मोनू मिश्रा, गोविंदा सोनकर,  गुलाबचंद सोनकर,  प्रेम सोनकर, राजेंद्र शंकर आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बल्हिया खुर्द गाँव में मंडल इकाई  के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन दिन मनाया गया। केक काटते हुए प्रमुख नरेन्द्र गिरि उर्फ महेन्द्र गिरिराज ने कहा कि अटल जी एक तपस्वी समाज सुधारक थे। मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे ने कहा कि उनके कार्य सर्वमान्य थे। संचालन कात्यायनी कर्षण ने किया। इस अवसर पर हलिया मंडल प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय, लालमणि पांडेय, कृष्ण मोहन पाल, जय सिंह, भरतलाल मिश्र, निखिल दूबे, राकेश पांडेय, राजेश पटेल, गौरीशंकर आदि उपस्थित रहे। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!