भरूहना स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर जिले की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विधान सभा वार बैठके बूथो के गठन की व्यापक रूप रेखा तैयार की गई। अपना दल(एस) के प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2019 का लोकसभा चुनाव में जीत एनडीए गठबन्धन की होगी। आजादी के बाद देश में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज गांव गरीब किसान के हित के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता मिल रहा हैं। अपना दल (एस) की नेता केन्द्रीय मंत्री/जिले की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी द्वारा देश भर में लगातार स्वास्थ्य सुविधाऐं आम गरीब जनता को मिलें इसके लिए लगातार काम कर रही है। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि संगठन मेंं शक्ति है 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथो के गठन की प्रक्रिया तेज करनी होगी। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा लगातार प्रयास का परिणाम है कि मिर्जापुर जिले की चारो तरफ की सड़को कायाकल्प हो रहा है। पासपोर्ट कार्यालय चुनार में खुलने जाना उन्ही के लगातार प्रयास का परिणाम है। अपना दल (एस) के नेता रामलोटन बिन्द ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा की चल रही योजनाओं का लाभ अपना दल(एस) के कार्यकर्ता आम जनता को दिलायें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकान्त पटेल ने कहा कि विधानसभा वार बैठको बूथो के गठन, गांव चलो अभियान, की व्यापक रूप रेखा कार्यकर्ता तैयार करें। उन्होने बैठक में बताया कि छानबे विधानसभा की बैठक 15.05.2018 को नगर विधानसभा की बैठक 20.05.2018 को, मझवां विधानसभा की बैठक 25.05.2018 को, मडिहान विधानसभा की बैठक 30.05.2018 को, चुनार विधानसभा की बैठक 01.06.2018 को तय की गई, बैठक में उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री विधायक डा0 सरजीत सिंह डंग के पिता जी सरदार इन्द्रजीत सिंह डंग का स्वर्गवास होने पर अपना दल(एस) जिले के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिवार वालो को कष्ट सहने की क्षमता सहने की प्रार्थना की गई शोक व्यक्त करने वाले मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रमाकान्त पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, ई0 त्रिलोक सिंह, डा0 अनिल सिंह पटेल, रमेश पटेल, रामलोटन बिन्द, जावाहिर सिंह प्रधान, मेघनाथ पटेल, लाल बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, सुजित पटेल, आनन्द सिंह, रवि शंकर सिंह, उदय पटेल, सत्यम सिंह, राधेश्याम पटेल, राजकुमार पटेल, कबिता सिंह, मीरा पाण्डेय, दिनेश्वर सिंह संजय उपाध्याय, तुलसीदास पाल, गोपालदास शर्मा, रामसमुझ पटेल, आदि प्रमुख लोग रहें।
अपना दल(एस) की बैठक मे विधानसभा वार बैठक और बूथो के गठन की बनी रूप रेखा
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





