एजुकेशन

अरविंदो सोसायटी ने प्रधानाध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

अरविंदो सोसायटी ने प्रधानाध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
 ब्यूरो, मिर्जापुर (गैपुरा)। परिषदीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अरविंदो सोसायटी द्वारा अंतर्निहित बच्चों के मानसिक एवं शैक्षिक विकास के साथ-साथ शिक्षकों के कार्यशैली के संबंध मे प्रशिक्षण दिया गया। छानबे ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापकों को यह ट्रेनिंग बीआरसी विजयपुर पर दी गई। जिसमें अरविंदो सोसायटी के अशोक सिंह ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। जिसमें उन्होंने सावित्री बाई फुले का जिक्र करते हुए कहा सावित्री बाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।  जिसके बदौलत आज महिलाओं को भी शिक्षा के मंदिर में देखा जा सकता है।  ट्रेनिंग के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रभा शंकर पांडे एवं एनपीआरसी अमरेश शुक्ला, प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह, वेद प्रकाश,  रविश अग्रहरि,   नितिन तिवारी, मनीष पांडे,  मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!