एजुकेशन

कस्तूरबा विद्यालय के तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0 पहाड़ी का रहा दबदबा
0 जनपद के 10 ब्लॉकों के कस्तूरबा की बालिकाए शामिल 
ब्यूरो रिपोर्ट,  मिर्जापर। 

          जिले के विभिन्न ब्लाको मे संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयो के तृतीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता व क्रीड़ा समारोह का कार्यक्रम पहाड़ी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मंगलवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रशेखर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता व विशिष्ट अतिथि द्वय खण्ड शिक्षा अधिकारी सिटी राजेश कुमार वैश्य और पहाड़ी शशिकान्त  श्रीवास्तव की उपस्थिति मे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन व मार्च पास्ट की सलामी ली। उसके बाद खेल का शुरुआत हुआ जिसमें जनपद के 10 विद्यालयो में मड़िहान,  हालिया,  लालगंज, पहाड़ी, राजगढ़, नगर, छानबे, कोन, मंझवा,  जमालपुर के बालिकाओ ने प्रतिभाग किया।

400 मीटर दौड़ में पहाड़ी प्रीति प्रथम जमालपुर अराधना द्वितीय मड़िहान उर्मिला तृतीय 200 मीटर दौड़ में पहाड़ी पूजा प्रथम छानबे खुशबू द्वियीय मड़िहान सीता तृतीय  चक्का फेक में  पहाड़ी रुचि प्रथम कोंन खुशबू द्वितिय गोला फेक में कोंन खुशबू प्रथम पहाड़ी रुचि सरोज द्वितीय छानबे रुचि तृतीय रहे निर्णायक मंडल में विनोद यादव जिला ब्यायाम शिक्षक ब्लॉक ब्यायाम शिक्षक रविकान्त दिवेदी प्रदीप दुबे अवधेश सिंह रामध्यान सिंह संतोष सिंह मुलायम सिंह कीर्ति तिवारी रितु रानी रकह पटेल रही। उपस्थिति अन्य लोगो मे ग्राम प्रधान पडरी निशा देवी व समाजसेवी चन्द्रेश अग्रहरी, पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह एवं बृजेन्द्र नारायण सिंह समेत शिक्षा विभाग के अन्य कइयों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!