vindhya
घटना दुर्घटना

ट्रक में पीछे से भीड़े बाइक सवार, तीन चोटिल


ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 
       जिले के पडरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी पर गुरूवार को देर रात मे वाराणसी की तरफ से मिर्ज़ापुर की ओर जा रही ट्रक का पहिया भ्रस्ट होने से उसके पीछे जा रहे बाइक सवार उसी में  पीछे से जा सटा। इस घटना मे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँचे पडरी थानाध्यक्ष विश्व ज्योति रॉय ने घायलो को सदर हास्पिटल भेजा।
         घायलो मे एक को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पहली बाईक सतीश दुबे 40 वर्ष पुत्र उमाशंकर दुबे निवासी चिन्दलिख दूबेपुर थाना देहात कोतवाली चला रहे थे व दूसरे बाइक पर महेन्द्र 18 वर्ष पुत्र स्व0 छटन्की चला रहा था। इस पर रामा 17 वर्ष पुत्र स्व0 भोला निवासी मोहनपुर बैठा था। ट्रक की चपेट मे आते ही सतीश, महेन्द्र और रामा तीनो घायल हो गये। तीनो को सदर हास्पिटल एडमिट कराया गया। जहा से सीरियस सतीश को ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया।
            अन्य दो का उपचार चल रहा है। ट्रक को पडरी पुलिस थाने उठा लाई है। पुलिस अनुसार ट्रक भ्रस्ट हो जाने के बाद न तो उसमें कोई लाइट जल रही थी और नही ऐसा लग रहा था कि ट्रक खड़ी है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!