vindhya
क्राइम कोना

दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिला ढ़ाई हजार

दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिला ढ़ाई हजार
ब्यूरोरिपोर्ट, मिर्जापुर (अहरौरा)।

घटना अहरौरा थाना अन्तर्गत कस्बा बाजार की है। पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से ओमप्रकाश पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी पट्टी कला ने मधुर संबंध बना लिया। इस परिवार का विश्वास जीत लिया। परिवार के सीधे सादे लोग अपने बेटे मानिन्द मानने लगे। इसी घर में चौदह वर्षीया नाबालिक स्कूली छात्रा बेटी थी जिसको विश्वास और भाई बहन के रिस्ते की आड़ में बहला फुसला कर भगा ले गया। इस लड़की के साथ इच्छा विपरीत अवैध संबंध बना लिया। दोनों शहर इलाहाबाद में छुपकर रहने लगे। लड़की के पिता ने अहरौरा थाने में तहरीर दी परंतु इनका कोई अता पता नहीं चल पाया। इस बीच पुलिस का ओमप्रकाश के परिवार पर दबाव बढ़ा। मुखबिर तलाश में लगे। सूचना मिली कि लिखनियांदरी दरी ओमप्रकाश लड़की संग आया है तो मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़की तो बरामद हो गई परंतु लड़का चकमा देकर फरार हो गया। इधर लड़की का बयान लिया गया और उसकी मेडिकल की गयी तो दुराचार की पुष्टि हुई। आरोप सत्य साबित हुई। यह खेल लगभग तीन महीने तक चला था सो पुलिस कप्तान ने ईनाम 2500 का घोषित किया था। मुखबिर सूचना पर चौकी प्रभारी कमलेश पाल, एस आई केदार कुशवाहा, सिपाही देवानंद और धर्मेन्द्र कुमार चित्तविश्राम मोड़ पहुंचे जहां ओम प्रकाश कहीं जाने के फिराक में था, सो मिल गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर मु.अ.स. 208 /17 धारा 363, 366, 376 भा. द. वि. व 3/4 पास्को एक्ट के तहत चालान भेज दिया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!