खेत-खलियान और किसान

धान क्रय केन्द्रो का भ्रमण कर जाना किसानो का दर्द, पत्रकार के घर पहुंच व्यक्त की संवेदना

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
 
शुक्रवार को अपना दल (एस) के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न धान क्रय केन्द्रो लालगंज, हलिया, चुनार, राजगढ़, धौरहरा, तेन्दुआ कला, सोनपुर,  पर भ्रमण कर किसान भाइयों की समस्याओं से अवगत होने के लिए बातचीत की। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, मेघनाथ पटेल, डा0 अनिल सिंह पटेल, डा0 एस0पी0 पटेल, राजाराम गुप्ता  ने विभिन्न धान क्रय केन्द्रो पर धीमी गति से किसानों का धान खरीदने और बोरे की कमी को पाया अपना दल के नेता डा0 अनिल सिंह पटेल ने चुनार चेचेरी मोड, एफ0सी0आई0 गोदाम, धान क्रय अधिकारियों द्वारा किसानों के धान न खरीदने और विचौलियों द्वारा धान खरीदने के मामले को वहां के किसानों ने बताया कि जान बूझ कर हमारा धान खरीदा नहीं जा रहा है और बिचौलियें का धान को खरीदने के लिए जाल बिछाये हुये है। सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान बदहाल यहां से वहां दौड रहा है धान क्रय केन्द्रो के भ्रमण में मुख्य रूप से अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, मण्डल अध्यक्ष मेघनाथ पटेल, प्रदेश सचिव डा0 अनिल सिंह पटेल, डा0 एस0पी0 पटेल, राजाराम गुप्ता, अजीत सिंह, आदि प्रमुख कार्यकर्ता रहे। 
     नरायनपुर ब्लाक के कैलहट गांव के पत्रकार घूरे प्रसाद सिंह की गति दिनों हुये सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके घर पहुंच कर उनके परिवार वालों से मिल कर आपना दल (एस) के  प्रदेश सचिव डा0 अनिल सिंह पटेल, डा0 अनिल सिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष मेघनाथ सिंह पटेल, अजीत सिंह, धनन्जय सिंह, राजाराम गुप्ता आदि प्रमुख लोगों ने संवेदना व्यक्त की।
 
 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!