vindhya
ग्लैमर

प्रमुख सचिव ने तहसील चुनार वह नगरपालिका का किया निरीक्षण 

प्रमुख सचिव ने तहसील चुनार वह नगरपालिका का किया निरीक्षण 

ब्यूरो रिपोर्ट,   मिर्जापुर।

 

प्रमुख सचिव महेश गुप्ता जनपद भ्रमण के दौरान शनिवार को दूसरे दिन तहसील चुनार व नगर पालिका पहुॅचकर तहसील के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाया कि बैनामा पर प्राप्त आपत्तियां 2011 के 13 प्रकरण लम्बित है। इसी प्रकार भूमि विवाद मामलों में लेखपालों के द्वारा बयान न देने से लम्बित प्रकरणों पर प्रमुख सचिव कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैनामों के आपत्तियों के मामलों मंे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित कराये। उन्होने कहा कि एक साल के पुराने मामलों को उपजिलाधिकारी व तीन साल के पुराने लम्बित प्रकरणों को अपर जिलाधिकारी स्वयं समीक्षा कर निस्तारित कराये। उन्होने कहा कि जिन लेखपालों द्वारा बयान नहीं दिया गया उनके विरूद्ध चार्टशीट जारी किया जाय। उन्होने यह भी कहा कि पंजीकृत बैनामों के विवादित मामलों के निस्तारण में तेजी लाये। बैंको द्वारा प्राप्त वसूली की प्रगति पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरसी के सापेक्ष वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि तहसील मंे 47 अमीन के द्वारा तीस हजार की वसूली की गई जिस पर प्रमुख सचिव ने तहसीलदार को चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली मं तेजी लाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। आरसी के सापेक्ष कम वसूली तथा अन्य कार्यो मंे लापरवाही पाये जाने पर सभी एडब्लूबीएन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। उपजिलाधिकारी को निर्देशित अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान राजस्व से संबंधित रजिस्टर व अन्य  रजिस्टर रेवन्यू के निर्धारित पेशगी के अनुसार बनाने का निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव ने नगर पालिका चुनार का भी निरीक्षण किया। यहां पर अभिलेखों के रख रखाव सही करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर पालिका के आय-व्यय के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि वसूली को और बढ़ाया जाय। नगर पालिका के स्टोर में सामानों को देख नाराजगी व्यक्त की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!