घटना दुर्घटना

बाईक के धक्के से महिला की मौत 

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

जिले के पड़री थाना क्षेत्र के बढ़ईया नाला के समीप बाईक सवार ने महिला को टक्कर  मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो मरणासन्न हो गयी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहा चिकित्सको ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया।    

प्राप्त  जानकारी के अनुसार धनेसरा देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी मेवालाल अग्रहरी निवासी पड़री गुरूवार को दोपहर बाद सिवान में  चने की साग  खोटने  गई थी। बताते है कि चने ईआ साग खोटकर लौटते समय जैसे ही वह बढ़ईया नाला  के समीप आई थी की चुनार की तरफ से आ रही सुपर स्प्लेंडर बाईक ने धक्का मार दिया।  तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पड़री लाया गया।  जहाँ हालत गम्भीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।  जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।  बाईक सवार उत्तम मिश्रा निवासी पठनवा चन्दौली निवासी बताये जा रहे हैं। ये अपनी पत्नी के साथ विंध्याचल किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। बाईक पुलिस के गिरफ्त में हैं। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!